Advertisement

जंतर-मंतर प्रदर्शन में पेलेट गन से जबलपुर का युवक घायल

रोशनी बचेगी या नहीं, पट्टी खुलने पर पता चलेगा

Advertisement

जबलपुर। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान जबलपुर (पाटन) निवासी 25 वर्षीय इरशाद मंसूरी पेलेट गन के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। छर्रा सीधे उनकी आंख में लगा है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अस्पताल पहुंचकर इरशाद का हालचाल जाना। इंदौर से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद इरशाद दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह अपने दोस्तों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

इरशाद के बड़े भाई शेख मुस्तफा मंसूरी ने बताया- 20 जुलाई की शाम करीब 8 बजे दोस्त के जरिए घटना का पता चलते ही पिता दिल्ली रवाना हो गए और फिलहाल, अस्पताल में देखभाल कर रहे हैं। इरशाद की आंख का ऑपरेशन हो चुका है। हालांकि, रोशनी पर कितना असर पड़ा है और कितना नुकसान हुआ है, इसका सही अंदाजा डॉक्टरों की पट्टी हटाने के बाद ही लग पाएगा।

Advertisement

मुस्तफा ने बताया कि परिवार को इरशाद के प्रदर्शन में जाने की जानकारी पहले से नहीं थी। फिलहाल, पूरा ध्यान उनके जल्द स्वस्थ होने पर है। मुस्तफा ने मांग की कि प्रदर्शन में घायल हुए सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए। साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत राय व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगें उचित हैं और सरकार को उन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें