महाकालेश्वर मंदिर में कुत्तों का आतंक, मां-बेटे को काटा

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर व उसके आसपास आवारा कुत्तों के आतंक से श्रद्धालु परेशान हैं। स्थिति यह है कि कुत्ते बेरिकेड्स में घुसकर श्रद्धालुओं को काट रहे है।
Advertisement
ऐसा ही एक मामला मंगलवार सुबह सामने आया जब झालावाड़ से दर्शन के लिए आए परिवार की बुजुर्ग महिला और एक युवक को कुत्ते ने काट लिया। इकलेरा झालावाड़ निवासी कमलेश पिता पानमल मां पेपाबाई के साथ कतार में खड़ा था। इसी दौरान कुत्ते ने पेपाबाई के पैरों में काट लिया। मां को बचाने में कमलेश को भी कुत्ते ने काटा। दोनों का चरक अस्पताल में इलाज कराया।
Advertisement









