Advertisement

सीएम डॉ. यादव आज उज्जैन में देंगे गीता भवन की सौगात, मिशन बुनियाद का शुभारंभ भी करेंगे

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। गुरु पूर्णिमा पर आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहर को 587.23 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। देवास रोड स्थित 34 करोड़ रुपए से तैयार अत्याधुनिक नए गीता भवन के लोकार्पण के साथ ही वे राज्य स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव और सांदीपनि अलंकरण समारोह का शुभारंभ करेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में 17 जिलों के लगभग एक हजार प्राथमिक शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षा स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री यहां मिशन बुनियाद का भी शुभारंभ करने वाले हैं। इस दौरान वे 7500 नए प्राथमिक शिक्षकों में से प्रतीकात्मक स्वरूप 10 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे, साथ ही विभिन्न प्रतिभाओं और शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम की सुबह से तैयारियां शुरू हो गईं थी। जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कुमट, दोनों एसडीएम, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा मौके पर जुटे हैं।

 

Advertisement

 

गीता भवन की मुख्य विशेषताएं

Advertisement

भूमिपूजन- भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 18 मार्च को भूमिपूजन किया था।

क्षेत्रफल- लगभग 5.1 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।

सुविधाएं- इस आधुनिक और वातानुकूलित (एसी) परिसर में 1,250 सीटों वाला ऑडिटोरियम, ग्रीन रूम, मल्टीपर्पज हॉल, प्रशासनिक कक्ष, लिफ्ट और चार अतिरिक्त कक्ष बनाए गए हैं।

लाइब्रेरी- भवन के भीतर एक विशेष लाइब्रेरी भी बनाई गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें