Advertisement

सावन की शुरुआत झमाझम के साथ

बारिश का आंकड़ा 484 मिमी पर पहुंचा, रात में मौसम में ठंडक घुली

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। गुजरते आषाढ़ ने बुधवार को शहर को खूब भिगोया, तो गुरुवार से शुरू हुए सावन की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई। इसी के साथ शहर में बारिश का आंकड़ा भी ४८४ मिमी (१९.५५ इंच ) पर पहुंच गया है।बारिश की वजह से रात में मौसम ठंडा हो गया है, हालांकि दिन में उमस और गर्मी बनी हुई है।

दरअसल इस साल बारिश की स्थिति ठीक नहीं है। जून में अच्छी बारिश हुई लेकिन जुलाई में लंबा डाई स्पेल आ गया। पिछले सप्ताह से बारिश का दौर फिर से शुरू हुआ है लेकिन इसकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। बारिश हो तो रही है लेकिन मामूली। हालांकि बुधवार (गुरु पूर्णिमा) के दिन से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रात तक जारी रहा। कभी तेज और कभी धीमी बरसात होती रही। वेधशाला ने दिनभर में २०.४ मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

Advertisement

गुरुवार सुबह की शुरुआत भी बारिश से हुई और सावन का पहला दिन होने से शुरुआत में तो सेरे (हल्की बारिश) गिरते रहे लेकिन सुबह ११ बजे से झमाझम का दौर शुरू हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि सडक़ पर पानी बह निकला और सडक़ों पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कई लोग तो जहां थे, वहीं थम गए।

खासकर टू-व्हीलर और पैदल चलने वालों को रुकना पड़ा। फोर व्हीलर वाले जरूर चलते रहे लेकिन उनको भी अपनी गति धीमी करनी पड़ी। हालांकि वेधशाला में गुरुवार सुबह २ मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही शहर में बारिश का आंकड़ा ४८४ मिमी (१९.०५५ इंच) पहुंच गया है। शहर में औसत ३६ इंच बारिश मानसून सीजन में होती है। इस हिसाब से अभी भी १७ इंच बारिश की दरकार है।

Advertisement

आगे क्या : अगले सप्ताह नया सिस्टम कराएगा बारिश

इस बार मानसून ट्रफ लंबे समय तक मध्यप्रदेश में सक्रिय नहीं रही। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र ज्यादा समय नहीं रहा। इस वजह से बारिश की स्थिति फिलहाल कमजोर दिख रही है। हालांकि पिछले साल की तुलना में अब तक ज्यादा बारिश हो चुकी है। अब अगस्त के पहले सप्ताह में नया सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है, ऐसे में तब बारिश होने की संभावना बढ़ जाएगी।

मौसम ठंडा दिन में उमस

जारी बारिश के बीच मौसम भी ठंडक घुल गई है। खासकर रात के समय। रात का तापमान अब २२ से २४ डिग्री के बीच चल रहा है, जबकि दिन का २८.० से ३२.० डिग्री के बीच। फिलहाल रात में ठंड़ है तो दिन में उमस।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें