घर से दुकान के लिए निकला व्यापारी लापता, केस दर्ज

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। नई सडक क्षेत्र में दुकान संचालित करने वाला युवक लापता हो गया। कोतवाली पुलिस ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस ने बताया कि जय नरयानी पिता देवीदास नरयानी निवासी मित्र नगर ने उसके काका रोशन नरयानी पिता वासुदेव नरयानी निवासी ए सेक्टर महानंदा नगर के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जय ने पुलिस को बताया कि रोशन की नई सडक़ पर दुकान है। बुधवार को वह दुकान के लिए घर से निकले थे, इसके बाद से लापता हैं। उनकी दुकान व मोबाइल दोनों बंद थे। संपर्क नहीं होने पर परिचितों और रिश्तेदारों में तलाश किया। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उनके अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।
कार को टक्कर मारी
माधव नगर पुलिस के अनुसार शेखर मालवीय पिता हेमराज मालवीय निवासी सांई विहार की कार को विक्रम नगर ब्रिज कोठी रोड पर ट्रक ने टक्कर मारी। दुर्घटना में शेखर को चोंटे आईं।
ऑटो ने टक्कर मारी
गोवर्धन प्रजापत पिता भेरूलाल निवासी जमालपुरा की बाइक को चिमनगंज मंडी रोड पर ऑटो ने टक्कर मारी जिससे गोवर्धन को चोंट आई है। दूसरी घटना में सपना पति निर्मल निवासी पांड्याखेड़ी को बाइक चालक ने सेठी नगर में टक्कर मारकर घायल किया।









