पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

3 मोटरसाइकिलें एवं जहरीली कच्ची शराब बरामद
अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। झारड़ा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पकड़ा है। उनसे तीन मोटरसाइकिल और कच्ची शराब बरामद की है। दरअसल, झारड़ा के नरेंद्रखेड़ा फंटा पर एक शख्स के पास कच्ची शराब होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घट्टिया साईदास के निवासी 28 साल के जितेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया था। वह एक प्लास्टिक कैन में 8 लीटर कच्ची शराब ले जा रहा था।उसके पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।
आरोपी ने बताया कि उसने बिना नंबर की मोटरसाइकिल २५ जुलाई को झारड़ा के सरकारी अस्पताल से चुराई थी। उसने घटिया साईंदास और महिदपुर के शासकीय अस्पताल से भी मोटरसाइकिल चुराना कबूल किया। आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिलें घाट पिपल्या के गोपाल सिंह को बेची थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।
दोनों आदतन अपराधी
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड। आरोपी गोपाल सिंह सौंधिया एवं जितेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम, चोरी, मारपीट, आम्र्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।









