एक महीने पहले गूंजी थीं शहनाइयां, तिरंगे में लौटा मेजर पत्नी ने कांपते हाथों से थामा तिरंगा

इंदौर। इंदौर में एक महीने पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, रविवार को वहीं मातम पसरा था। इंदौर के मेजर हमजा आरिफ तिरंगे में लिपटकर अपने घर लौटे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखकर हर आंख नम थी। अंतिम विदाई का सबसे भावुक पल तब आया, जब पत्नी ज्योति अरोरा अपने पति को आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
Advertisement
कांपते हाथों से उन्होंने तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को नमन किया, लेकिन खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सेना के अधिकारियों ने वही तिरंगा उन्हें सौंपा, जिसमें लिपटकर मेजर हमजा आरिफ घर लौटे थे। उन्होंने तिरंगे को सीने से लगा लिया।
Advertisement








