Advertisement

नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक, क्या-क्या नया आ रहा है ओटीटी पर

अगस्त के पहले सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और एप्पल टीवी+ पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। क्राइम-थ्रिलर, रोमांस, स्पाई ड्रामा और कॉमेडी के शौकीनों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है।

Advertisement

‘उयिर’ से शुरू होगा क्राइम-थ्रिलर का सफर

तमिल क्राइम ड्रामा ‘उयिर’ 4 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर की कहानी है, जो केरल के कन्नूर जिले की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित एक मामले की जांच करता है। फिल्म में रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष और अथुल्या चंद्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Advertisement

‘टेड लासो’ की वापसी

लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा ‘टेड लासो’ सीजन 4 5 अगस्त से एप्पल टीवी+ पर स्ट्रीम होगा। इस बार टेड लासो पुरुष टीम की बजाय एएफसी रिचमंड की महिला फुटबॉल टीम को कोचिंग देते नजर आएंगे। नए सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे।

Advertisement

रहस्यों से भरी ‘स्टर्लिंग पॉइंट’

प्राइम वीडियो पर 5 अगस्त को आने वाली ‘स्टर्लिंग पॉइंट’ एक 17 वर्षीय लड़की एनी की कहानी है, जिसे अचानक एक पूरे द्वीप की विरासत मिल जाती है। नए घर में बसने के दौरान वह परिवार के कई पुराने और चौंकाने वाले रहस्यों से पर्दा उठाती है।

‘माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज’ का नया सीजन

नेटफ्लिक्स की चर्चित टीन रोमांस सीरीज ‘माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज’ सीजन 3 6 अगस्त को रिलीज होगी। नए सीजन में जैकी, कोल और एलेक्स के रिश्तों की उलझनों के साथ परिवार की चुनौतियों को दिखाया जाएगा। रिलीज के दिन ही सभी 10 एपिसोड उपलब्ध होंगे।

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ अब ओटीटी पर

सिनेमाघरों में सराहना बटोरने के बाद इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं।

कारगिल मिशन पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’

भारतीय वायु सेना के 1999 कारगिल युद्ध अभियान से प्रेरित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, मिहिर आहूजा और अभय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

स्पाई-थ्रिलर प्रेमियों के लिए ‘लायनेस’ सीजन 3

जोई सल्डाना, निकोल किडमैन और मॉर्गन फ्रीमैन अभिनीत ‘लायनेस’ सीजन 3 भी इस सप्ताह प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा। पहले दो सीजन की सफलता के बाद दर्शकों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है।

रोमांस और कॉमेडी का तड़का

नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘आवर स्टिकी लव’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। कहानी दो अजनबियों की है, जिनकी अचानक हुई मुलाकात उनकी जिंदगी को एक नई दिशा दे देती है।

प्रमुख रिलीज एक नजर में

  • उयिर – 4 अगस्त | जियो हॉटस्टार
  • टेड लासो सीजन 4 – 5 अगस्त | एप्पल टीवी+
  • स्टर्लिंग पॉइंट – 5 अगस्त | प्राइम वीडियो
  • माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज सीजन 3 – 6 अगस्त | नेटफ्लिक्स
  • मैं वापस आऊंगा – 7 अगस्त | नेटफ्लिक्स
  • ऑपरेशन सफेद सागर – 7 अगस्त | नेटफ्लिक्स
  • लायनेस सीजन 3 – इस सप्ताह | प्राइम वीडियो
  • आवर स्टिकी लव – 7 अगस्त | नेटफ्लिक्स

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें