Advertisement

छाले का ऑपरेशन मुंह में उगने लगे बाल

जबलपुर। जबलपुर के अधारताल में रहने वाले 55 वर्षीय मुकेश गंभीर ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर ऑपरेशन में गंभीर कोताही बरतने का आरोप लगाया है। मरीज का दावा है कि मुंह के अंदर हुए एक छोटे से छाले का ऑपरेशन कराने के बाद से उनके मुंह के अंदर बाल उग रहे हैं, जिससे उनका खाना-पीना और निगलना दूभर हो गया है।

Advertisement

पीडि़त के अनुसार, जून 2024 में डॉ. अर्पण मिश्रा ने उनके मुंह के छाले की सर्जरी की थी। डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान गले की त्वचा का इस्तेमाल मुंह के अंदर कर दिया। त्वचा के ट्रांसप्लांट के कारण 19 महीने से उनके मुंह के अंदर बाल उग रहे हैं। पीडि़त का कहना है कि सर्जरी से पहले डॉक्टर ने इस तरह के किसी संभावित खतरे या साइड इफेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें