झुमरू मंदिर में मनी किशोर जयंती

प्रशंसकों ने गीत सुनाए और प्रतिमा पर अर्पित की दूध-जलेबी
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महान गायक किशोर कुमार की जयंती पर वसंत विहार स्थित गायक सुनील बावनिया द्वारा स्थापित किशोर कुमार के मंदिर झुमरू में विशेष कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी पसंदीदा दूध-जलेबी अर्पित की। किशोर दा अक्सर कहते थे कि खंडवा जाएंगे, दूध जलेबी खाएंगे।
मुख्य अतिथि संगीतज्ञ दीपक मल्होत्रा इंदौर ने कहा कि किशोर कुमार ने हर रंग के गीत गाए। एक इंसान में इतनी विधाएं होना आसान नहीं है। उनके जैसा ऑलराउंडर कलाकार अब मिलना मुश्किल है। अध्यक्षता कला समीक्षक डॉ. हरीशकुमार सिंह ने की। किशोर दा फैंस क्लब के अध्यक्ष पं. हेमंत व्यास ने कहा कि उनके कंठ में अमृत था। विशेष अतिथि शैलेश लेले, अतिथि सुभाष पाठक, समाजसेवी अजय भदौरिया, योगेश यादव और अनिल कुरेल ने भी किशोर दा की स्मृतियों को साझा किया।
वसंत विहार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र परब, निरंजन सरसिया, गोपाल जायसवाल, गायिका रेणु राठौर, प्रीति दीक्षित, दीपिका मल्होत्रा, पीके जायसवाल, दिनेश हलधर, पीएन दुबे, शैलेंद्र जोशी, मोहन, पिंकी मल्होत्रा और नलिनी बावनिया आदि मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत रतन रायकवार और सुनील कुमार ने किया। संचालन सुनील बावनिया ने किया व आभार रतनलाल रायकवार ने माना।









