Advertisement

इंदौर का सफर 112 में, दो दिन बाद लागू हो सकता है नया किराया

5 साल बाद बढ़ा बस किराया : हड़ताल वापस नहीं , बस ऑनर्स एसो. अपनी छह और मांगें पूरी करने पर अड़ा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मध्य प्रदेश में करीब पांच साल बाद बस यात्रियों को किराए में बड़ी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। राज्य शासन ने बस किराया संशोधित करते हुए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

नए किराए के मुताबिक उज्जैन से इंदौर तक सामान्य बस का किराया 7५ रुपए से बढ़ाकर 112 रुपए होने की संभावना है, जबकि डीलक्स/एसी बस में अब 15० रुपए चुकाने होंगे। हालांकि यह किराया गुरुवार से लागू नहीं हुआ है। बस ऑनर्स नई गाइडलाइन के मुताबिक सर्वसम्मति से नई किराया सूची तैयार करेंगे और आरटीओ की सहमति के बाद इसे लागू करेंगे। इस प्रक्रिया में करीब दो दिन का समय लग सकता है।

Advertisement

मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन लंबे समय से डीजल की बढ़ती कीमतों और संचालन लागत का हवाला देते हुए किराया बढ़ाने की मांग कर रहा था। एसोसिएशन ने मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अगस्त से आधी रात के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद शासन ने बुधवार को किराया वृद्धि का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इससे पहले अप्रैल 2021 में बस किराए में संशोधन हुआ था। उस समय डीजल की कीमत लगभग 69 रुपए प्रति लीटर थी, जबकि वर्तमान में यह 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक है।

प्रति किमी के हिसाब से दोगुना किराया देना होगा

Advertisement

नई व्यवस्था के तहत जितनी दूरी का सफर बस में तय किया है उससे दो गुना किराया देना होगा। जैसे इंदौर की दूरी ५६ किमी है उसके मान से किराया ११२ रुपए होगा। रात में सामान्य बस से यात्रा करने पर दिन की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक किराया लिया जाएगा। डीलक्स (नॉन एसी) बसों का किराया सामान्य बस से 25 प्रतिशत अधिक रहेगा। स्लीपर बसों में सफर सामान्य बस से 40 प्रतिशत महंगा होगा। वहीं एसी डीलक्स बस में 50 प्रतिशत और सुपर लग्जरी एसी कोच में सामान्य बस की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा।

त्योहारों और डेली अपडाउनर्स पर असर

रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों के बीच किराया बढऩे से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। रोजाना उज्जैन से आसपास के शहरों में आने-जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों का मासिक खर्च भी बढ़ जाएगा। उज्जैन संभाग में करीब तीन हजार बसें संचालित होती हैं और प्रतिदिन औसतन 50 हजार यात्री बस सेवा का उपयोग करते हैं।

किराया बढ़ा, फिर भी हड़ताल पर फैसला बरकरार

मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन के महामंत्री जयकुमार जैन का कहना है कि केवल किराया बढ़ाना उनकी सभी मांगों का समाधान नहीं है। संगठन के अनुसार बसों के राष्ट्रीयकरण का मुद्दा, 15 वर्ष पुरानी फिट बसों को परमिट जारी करना, नई बसों का पंजीयन संबंधी ६ और मांगें सरकार के पास लंबित हैं। उन्होंने कहाकि जब तक इन मुद्दों पर शासन की ओर से ठोस प्रस्ताव नहीं मिलता, तब तक प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जाएगा।

इन प्रमुख रूटों पर संभावित किराया

शहर दूरी (किमी) किराया (₹)
इंदौर 56 112
शाजापुर 70 140
देवास 35 70
जावरा 100 200
रतलाम 100 200
भोपाल 190 380
नागदा 56 112
आगर मालवा 70 140
नलखेड़ा 100 200
बड़नगर 45 90
महिदपुर 47 94

 

विकल्प के रूप में ट्रेनें हैं बेहतर साधन, किराया भी काफी कम

इंदौर के लिए ट्रेनें, समय और किराया

ट्रेन समय किराया (₹)
भोपाल–इंदौर एक्सप्रेस सुबह 3:05 बजे 45
शांति एक्सप्रेस सुबह 3:50 बजे 60
वीरभूमि एक्सप्रेस सुबह 5:00 बजे 45
भिंड–ग्वालियर–रतलाम एक्सप्रेस सुबह 5:17 बजे 45
इंदौर पैसेंजर सुबह 6:00 बजे 20
इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 6:30 बजे 60
डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे 40
अवंतिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 7:30 बजे 60
इंदौर पैसेंजर सुबह 8:10 बजे 25
इंदौर इंटरसिटी सुपरफास्ट सुबह 8:25 बजे 60
नर्मदा एक्सप्रेस सुबह 8:50 बजे 45
डॉ. अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10:25 बजे 60
मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 11:35 बजे 60
इंदौर एक्सप्रेस दोपहर 12:30 बजे 45
इंदौर पैसेंजर (वाया फतेहाबाद) शाम 4:00 बजे 20
नागदा–इंदौर पैसेंजर शाम 5:30 बजे 25
रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 7:20 बजे 60

 

भोपाल के लिए ट्रेनें, समय और किराया

ट्रेन समय किराया (₹)
इंदौर–भोपाल एक्सप्रेस सुबह 4:15 बजे 75
जयपुर–भोपाल एक्सप्रेस सुबह 7:30 बजे 75
भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 11:05 बजे 75
मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 2:00 बजे 90
बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 4:30 बजे 90
उज्जैन–भोपाल पैसेंजर शाम 5:10 बजे 45
नर्मदा एक्सप्रेस शाम 5:55 बजे 75
भोपाल सावन एक्सप्रेस रात 9:00 बजे 75

 

नागदा के लिए ट्रेनें, समय और किराया

ट्रेन समय किराया (₹)
शांति एक्सप्रेस रात 12:20 बजे 35
उज्जैन–नागदा पैसेंजर सुबह 7:10 बजे 20
रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 7:30 बजे 50
इंदौर–नागदा पैसेंजर सुबह 11:05 बजे 20
चौमहला–कोटा मेमू दोपहर 12:30 बजे 15
बीना–नागदा एक्सप्रेस दोपहर 3:55 बजे 35
साबरमती एक्सप्रेस शाम 4:45 बजे 35
दाहोद इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 4:55 बजे 35
नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे 50
दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 5:55 बजे 50
नई दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट शाम 6:55 बजे 50
अवंतिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6:55 बजे 50
वीरभूमि एक्सप्रेस शाम 7:33 बजे 35
अहमदाबाद एक्सप्रेस रात 8:00 बजे 35
भोपाल–जयपुर एक्सप्रेस रात 8:20 बजे 35
उज्जैन–नागदा पैसेंजर रात 8:40 बजे 20

 

नोट: उपरोक्त सभी ट्रेनें प्रतिदिन संचालित होती हैं। इनके अलावा भी कई ट्रेनें हैं जो सप्ताह में एक, दो या तीन दिन चलती हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें