Advertisement

16 तक ई-केवायसी जरूरी, अन्यथा सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं मिलेगा

शहर में ढाई लाख और जिले में साढ़े चार लाख उपभोक्ता, 25 प्रतिशत से अधिक ने नहीं करवाई ई-केवायसी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कुकिंग गैस के उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने के लिए ई-केवायसी करवाना आवश्यक है। 16 अगस्त तक ई-केवायसी नहीं करवाई तो उपभोक्ता को सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। इंडेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित अन्य कंपनियों की उज्जैन शहर में 18 तथा जिले में 48 गैस एजेंसियां हैं। शहर में करीब ढ़ाई लाख और जिले में साढ़े चार लाख से अधिक कनेक्शन हैं परंतु विभिन्न एजेंसियों के 25 से 30 प्रतिशत तक उपभोक्ताओं ने केवायसी नहीं करवाई है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक लोगों ने ई-केवायसी करवाई है।

वाट्सएप मैसेज के साथ ही फोन भी लगा रही हैं एजेंसियां
एजेंसी संचालक भगवानदास ऐरन ने बताया एजेंसी संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं को प्रतिदिन वाट्सएप मैसेज भेजकर तथा फोन लगाकर सूचना दी जा रही है। अवेयरनेस नहीं होने के कारण सभी उपभोक्ताओं की केवायसी नहीं हो पाई है।

Advertisement

ऑटो कैंसिल हो रही बुकिंग
ई-केवायसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं की बुकिंग ऑटो कैंसिल हो रहीं हैं और शिकायत लेकर उपभोक्ता गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं। एजेंसी पहुंचने पर जानकारी मिलने के बाद ई-केवायसी करवाकर वापस सिलेंडर बुक करवा रहे हैं। गैस एजेंसी संचालकों ने बताया बार-बार रिमाईंडर करवाने के बावजूद कई उपभोक्ताओं ने ई-केवायसी नहीं करवाया है। ई-केवायसी नहीं करवाने पर गैस सिलेंडर बुकिंग कैंसल हो रही है।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं केवायसी
कुछ मामले ऐसे भी हैं जिनके नाम पर कनेक्शन है और वे नौकरी के लिए बाहर रहते हैं तथा परिवार उज्जैन जिले में रहता है। उनकी केवायसी बाकी है। संचालक ऐरन ने बताया ऐसे उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से कंपनी के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन ई-केवायसी कर सकते हैं।

Advertisement

ई-केवायसी के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
एलपीजी गैस कनेक्शन हेतु ई-केवायसी के लिए मुख्य रूप से आधार कार्ड, कनेक्शन पासबुक और रजिस्टरर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता है। पहचान और बायोमेट्रिक्स फेस ऑथेंटिफिकेशन के लिए आधार कार्ड, कनेक्शन की जानकारी के लिए कस्टमर आईडी या कंज्यूमर नंबर तथा ओटीपी के लिए गैस कनेक्शन और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यक होता है। अपने आधार कार्ड और पासबुक लेकर अपनी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक मशीन से केवाईसी करवा सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें