Advertisement

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत

भाई अली से मिलने जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई; एक अन्य की भी जान गई, तीन गंभीर घायल

Advertisement

 माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की गुरुवार को झांसी जिले में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर पुंछ थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार आबान अहमद अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में आबान अहमद और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें