Advertisement

नरसिंहगढ़ के पास बेकाबू होकर पलटी बस, 14 यात्री हुए घायल

सारंगपुर। राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ के पास गुरुवार रात करीब 8:50 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। भोपाल से गुना जा रही गुरुकृपा ट्रैवल की बस बांडाबेदरा तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 35 यात्रियों में से 14 लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।

Advertisement

हादसे के बाद चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी 14 घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए मेहताब सिविल अस्पताल, नरसिंहगढ़ भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायल यात्रियों के अनुसार, बस काफी तेज गति में थी। बांडाबेदरा तालाब के पास तीखे मोड़ पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आवागमन सुचारू कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें