Advertisement

ड्राइवर के घर मिले 3.2 करोड़ रुपए की लोकायुक्त करेगी जांच

हथियार की सूचना पर पुलिस ने दी थी दबिश, तलाशी के दौरान अलमारी से मिले थे नोटों से भरे बैग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में ड्राइवर सौरभ अहिरवार के घर से मिले करीब 3.2 करोड़ रुपए के मामले की जांच अब लोकायुक्त करेगी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए सागर लोकायुक्त को पत्र भेजा था। इसके बाद लोकायुक्त डीएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम जब्त रकम के साथ ही मामले से जुड़े लोगों की संपत्ति और आय के स्रोत की भी जांच करेगी।

हथियार की सूचना पर घर पहुंची थी पुलिस

Advertisement

पुलिस के अनुसार, रविवार को सोशल मीडिया पर सौरभ अहिरवार की पिस्तौल के साथ फोटो सामने आने के बाद गोपालगंज थाना पुलिस उसके घर पहुंची थी। पुलिस ने हथियार की तलाश में घर की तलाशी शुरू की। इसी दौरान एक बंद अलमारी से नोटों से भरे बैग बरामद हुए। रकम की गिनती कराने पर करीब 3.2 करोड़ रुपए पाए गए। पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली।

परिजन ने रिश्तेदार की बताई रकम

Advertisement

रकम के संबंध में पूछताछ के दौरान सौरभ के परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह पैसा भोपाल निवासी उनके रिश्तेदार और रिटायर्ड इंजीनियर का है। हालांकि, संबंधित रिटायर्ड इंजीनियर ने इस दावे को निराधार बताया है। इसके बाद बरामद रकम के स्रोत और उसके वास्तविक मालिक को लेकर मामला और गंभीर हो गया।

संपत्ति और रकम के स्रोत की होगी जांच

सागर लोकायुक्त एसपी डीके राठौर ने बताया कि मामला लोकायुक्त के पास आया है। जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम जब्त रकम के स्रोत, मामले से जुड़े लोगों और उनकी संपत्तियों सहित अन्य सभी पहलुओं की जांच करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें