दिवाली पर घर लौटने वालों ने की टिकट बुक, उज्जैन आने वाली ट्रेन अभी से फुल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन से बाहर रहने वालों के लौटने के कारण दिवाली त्योहार के कारण ट्रेन पैक हो गई है। हाल यह है कि दो महीने पहले जैसे ही लोगों ने वेबसाइट पर टिकट बुक करनी चाही, थोड़ी ही देरी में ट्रेन पैक हो गई।
दरअसल, इस बार दिवाली 8 नवंबर को है। हालांकि धनतेरस 6 नवंबर को रहेगी। उज्जैन के लोग बड़ी संख्या में मुंबई, पुणे और दिल्ली में रहते हैं। यह सब त्योहार पर घर आना चाहते हैं। ऐसे में यह अभी से रेल टिकटों की बुकिंग कर रहा हैं। 6 नवंबर को उज्जैन आने वाली ट्रेनों के लिए बुकिंग जैसे ही खोली गई, चंद ही मिनटों में सीटें फुल हो गईं। हाल यह रहा है कि दौंड-इंदौर, मुंबई सेंट्रल-इंदौर, दुरंतो जैसी ट्रेनें हाथोंहाथ पैक हो गईं। ऐसी ही स्थिति दिल्ली-इंदौर, कटड़ा-इंदौर एक्सप्रेस में भी देखी गई। गौरतलब है कि उज्जैन के प्रोफेशनल नौकरी के लिए पुणे, मुंंबई, दिल्ली को तरजीह देते हैं।ऐसे में इनके सामने त्योहार पर घर लौटने का संकट रहेगा।









