Advertisement

कृषि उपज मंडी और फ्रीगंज क्षेत्र में शुरू करेंगे नई शाखा- नरेंद्र सोगानी

वीडी नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि का मनोनयन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर की प्रतिष्ठित बैंकों में से एक विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक को शनिवार को पांचवां अध्यक्ष मिल गया। वरिष्ठ डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सोगानी (मुन्ना) सर्वानुमति से अध्यक्ष चुन लिए गए। उनके साथ दो उपाध्यक्ष और एक जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि का मनोनयन भी हुआ है। सोगानी ने बैंक की दो नई शाखाएं शुरू करने का वादा किया है। यह शाखाएं कृषि उपज मंडी परिसर और फ्रीगंज क्षेत्र में खोली जाएंगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। चूंकि डायरेक्टर में समन्वय पैनल का दबदबा था, ऐसे में चुनाव का संकट ही नहीं था। वरिष्ठों की मौजूदगी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के नाम फाइनल किए गए। इसमें वरिष्ठ डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सोगानी अध्यक्ष, रिकिता मनीष चौधरी, आनंद कुमार माहेश्वरी का नाम उपाध्यक्ष के लिए फाइनल किया गया। इसी तरह जिला सहकारी बैंक में प्रतिनिधि के लिए मनीष जैन (पिपाड़ा) के नाम को मंजूरी दी गई। निविर्रोध ही चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई।

Advertisement

दोपहर ही सभी के नाम की घोषणा भी कर दी गई। इसके बाद स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला शुरू हुआ। पुराने डायरेक्टर को हार-फूल पहनाकर विदाई दी गई और नयों का स्वागत किया गया।

बैंक की तरक्की लक्ष्य, टर्नओवर २०० करोड़ तक ले जाएंगे
अक्षरविश्व से सोगानी ने कहा कि उनका लक्ष्य बैंक की तरक्की है। वह बैंक का टर्न ओवर १५० से बढ़ाकर २०० करोड़ रुपए करना चाहते हैें। अभी बैंक वीडी क्लॉथ मार्केट में संचालित हेाती है। अब इसकी शाखा का विस्तार करने की येाजना है। कोशिश है कि इसी साल एक ब्रांच चिमनगंज कृषि उपज मंडी परिसर में खोल दी जाए। इसके बाद फ्रीगंज क्षेत्र कमर्शियल इलाके में भी बैंक की तीसरी शाखा खोलने का लक्ष्य रहेगा। सोगानी ने बताया कि उनकी कोशिश खुदरा व्यापारियों के कारोबार को बढ़ावा देने की होगी और आरबीआई की नीतियों के अनुसार छोटे व्यापारियों को कर्ज मुहैया कराया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें