अधेड़ ने जहर खाकर दी जान

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
जितेंद्र पिता छोटेलाल देवड़ा (43) निवासी इमलीपुरा जीवाजीगंज सिलाई का काम करता था। उसने मंगलवार शाम जूना सोमवारिया क्षेत्र में जहर खा लिया और घर पहुंचा। यहां तबीयत बिगड़ी तो परिजन ने पूछताछ की। पहले तो उसने कहा कि भांग खाई है, लेकिन बाद में उसने जहर खाने की बात परिजन को बताई। उसने देर रात आरडी गार्डी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मां-बाप बाहर थे, युवती घर से लापता
उज्जैन। सांदीपनि नगर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती घर पर बिना बताए कहीं चली गई। उसकी मां ने चिमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके मुताबिक बड़ी बेटी बहनों के साथ घर पर अकेली थी। पिता ऑटो चलाने और मां फैक्ट्री में काम करने गई थी। रात 9 बजे लौटी तो बड़ी बेटी नहीं मिली।









