Advertisement

पेड़ के नीचे बैठे वृद्ध और युवक पर गिरी बिजली

बारिश से बचने गए, बकरी चराने वाले ने देखी घटना

Advertisement

उज्जैन। बाढ़कुम्मेद में बारिश से बचने वृद्ध और युवक इमली के पेड़ के नीचे बैठे तो आकाशीय बिजली उन पर आ गिरी जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया।

73  साल केबाढ़कुम्मेद निवासी मानसिंह पिता सरदार खेत पर गए थे। वहीं पास के खेत पर हरिलाल पिता तेजाराम राठौर 35 वर्ष भी काम कर रहा था। रविवार दोपहर में दोनों घर लौट रहे थे तभी तेज बारिश शुरू हो गई जिससे बचने के लिए दोनों इमली के पेड़ के नीचे बैठ गए। तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बकरी चरा रहे गोवर्धनलाल ने घटना देखी और उनके परिजन को सूचना दी। झुलसे दोनों लोगों को परिजन चरक अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने शव पीएम रूम में रखवाकर नरवर थाने को सूचना दी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें