Advertisement

देशभर में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना, मंदिरों में विशेष दर्शन व्यवस्था

मुंबई/जयपुर/भोपाल/पटना। देशभर में सोमवार से गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई। शहरों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अलग-अलग शहरों में गणेश उत्सव के लिए आकर्षक थीम पर पंडाल और प्रतिमाएं तैयार की गई हैं।

Advertisement

मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा का पंडाल और गणेश प्रतिमा इस बार भगवान शिव की थीम पर आधारित है। पंडाल के केंद्र में विशाल त्रिशूल भी सजाया गया है। मंडल के अनुसार, यह 93वां गणेशोत्सव है। बप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े हैं।

इंदौर में 3 टन मिट्टी से बनी 14 फीट ऊंची प्रतिमा

Advertisement

इंदौर के तिलक नगर में 3 टन मिट्टी से 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा तैयार की गई है। प्रतिमा और पूरे पंडाल को प्रकृति एवं पशु कल्याण का संदेश देने वाली थीम पर सजाया गया है। आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जा रहा है।

हैदराबाद में 72 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा

Advertisement

हैदराबाद के खैरताबाद में इस बार 72 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं, उप्पुगुडा में ‘विकसित भारत 2047’ की थीम पर पंडाल और गणेश प्रतिमा तैयार की गई है।

जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा महोत्सव और जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात 11:40 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

पटना में इस बार मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। यहां मुंबई के लालबाग के राजा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो साढ़े 5 फीट ऊंची है।

खजराना गणेश को 7 करोड़ के स्वर्ण आभूषण अर्पित

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को करीब 7 करोड़ रुपए के स्वर्ण आभूषण अर्पित किए गए। इससे पहले रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में भगवान को हीरे जड़ित नेत्र धारण कराए गए थे।

गणेश उत्सव के पहले दिन भगवान गणेश को सवा लाख मोदक का भोग भी लगाया जाएगा। मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें