Advertisement

भारतीय किसान संघ 17 सितंबर को निकालेगा सिंहस्थ क्षेत्र में बलराम यात्रा

बडऩगर रोड के एक गार्डन में की बलराम पूजा और तय किया कार्यक्रम

Advertisement

उज्जैन। भारतीय किसान संघ की मालवा प्रांत इकाई 17 सिंतबर को सिंहस्थ क्षेत्र के दायरे में आने वाले १७ गांवों में बलराम यात्रा निकालेगी। यात्रा के माध्यम से किसानों से जुड़ी तीन मांगें प्रशासन के सामने रखी जाएंगी। रविवार को बडऩगर रोड के एक गार्डन में संघ ने बलराम जंयती मनाई और कार्यक्रम तय किया।

दरअसल, गार्डन में वह किसान एकत्र थे, जिन्होंने एक समय में सरकार की लैंडपूलिंग योजना को लेकर मोर्चा खोला था। शुभारंभ में भगवान बलराम का पूजन किया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
तीन मांग उठी
कार्यक्रम में सिंहस्थ और किसानी को लेकर तीन मांगें उठीं। इन मांगों को प्रशासन के सामने रखने का फैसला किया गया।

Advertisement

1- सिंहस्थ क्षेत्र में नाली-गटर और सड़क के लिए किसान जमीन देने को तैयार है। बस मुआवजा राशि का निर्धारण ठीक से होना चाहिए। इसमें विसंगति सहन नहीं की जाएगी। विसंगति का समाधान निकाला जाए।

2- फसल बीमा का निर्धारण विधि अनुसार होना चाहिए। अभी अनावरी पर होता है। अफसर अपने मुताबिक फसल नुकसान की गणना करते हैं। ऐसे में किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

Advertisement

2- सिंहस्थ-2028 के लिए ली जाने वाली जमीन की वापसी करने पर साफ-सफाई की राशि नगरनिगम या ठेकेदार को देने के बजाय किसानों के खाते में सीधी डाली जाए। क्योंकि अन्य विभाग सफाई नहीं कराते।

मोहनपुरा से शुरू होगी रैली, कमेड़ में समापन
17 सितंबर को सिंहस्थ क्षेत्र के १७ गांवों में वाहन रैली निकलेगी। यह मोहनपुरा क्षेत्र से सुबह १० बजे शुरू होगी। टू-व्हीलर से 17 गांवों का भ्रमण कर कमेड़ पहुंचेगी। कार्यक्रम में भाकिसं के प्रदेशाध्यक्ष कमलसिंह आंजना, प्रदेश मंत्री भारतसिंह बैस, गोविंद शर्मा, पंकज मोदी, बहादुरसिंह आंजना, माखनसिंह यादव, संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, तोलाराम पटेल, रामेश्वर पटेल, मानाजी आंग्रे, ब्रजेश पाल, आशुतोष उपाध्याय, प्रमोदसिंह भदौरिया, जीवन सिंह आंजना, पवन गेहलोत, रमेश जादम, गजेंद्र मारोठिया, चरण पटेल देवीसिंह, अर्पित वर्मा ने प्रमुख रूप से शिरकत की।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें