Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स को बोरिंग कहने पर सलमान का रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से बिग बॉस 20 शुरू हुआ है, दर्शक कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि घर में मशहूर चेहरों की कमी के कारण इस सीजन की कास्टिंग ‘बोरिंग’ है। अब, शो के होस्ट सलमान खान ने कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचना पर बात की है।
लोगों ने कहा शो को बोरिंग
सलमान खान ने बिग बॉस 20 के प्रतियोगी लाइन-अप के खिलाफ आलोचना को लेकर वीकेंड का वार के दौरान आम्रपाली दुबे से बात करते हुए पूछा कि क्या उन्हें शो में किसी चीज की कमी महसूस होती है। आम्रपाली ने इससे इनकार कर दिया।
सलमान खान ने की इस पर बात
सलमान ने फिर कहा, “हमने सोचा था कि हम सावधानी से प्रतियोगियों का चयन करेंगे लेकिन कभी-कभी हमारे चयन में कमी पड़ जाती है और जब आप कहते हैं कि कोई कमी नहीं तो हमें लगता है एक या दो कमीने तो घर में होने ही चाहिए।”
कंटेस्टेंट्स से क्या बोले भाईजान?
उन्होंने प्रतियोगियों से आगे कहा कि उनके जैसे कंटेस्टेंट्स को होस्ट करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। भाईजान ने कहा, “आप लोगों की दुआओं की वजह से, योगदान की वजह से और नियमों के उल्लंघनों की वजह से, आपकी बदतमीज की वजह से, भावनाओं और कामों की वजह से और गालियों को हम काट देते हैं; आप मेरा नाम जरूर रोशन करोगे।”
बिग बॉस 20 के बारे में
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ, जिसमें 16 कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस में आए। यह शो पहले दिन से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीजन में, कंटेस्टेंट के पास नॉमिनेशन से खुद को बचाने के लिए दो ‘लाइफ’ हैं। हालांकि, इस ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka War) में, ऑडियंस से सबसे कम वोट मिलने के बाद एक्टर उदिति सिंह ने अपनी एक ‘लाइफ’ गंवा दी, जबकि कनिका मान ने हफ्ते के दौरान अपना ‘वरदान’ खो दिया, क्योंकि घर के कैप्टन यंग डीएसए ने इसे उनसे छीन लिया था।
बिग बॉस का 20वां सीजन JioHotstar और Colors TV पर देखा जा सकता है।









