Advertisement

3 हजार युवाओं ने मोबाइल लाइट जलाकर बोला- ‘आई लव भारत’

इस्कॉन में श्रील प्रभुपाद मेमोरियल फेस्टिवल के आयोजन हुए शुरू

Advertisement

कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

उज्जैन। इस्कॉन की 60 वीं वर्षगाठ के मौके पर रविवार से शुरू हुए श्रील प्रभुपाद मेमोरियल फेस्टिवल में 3 हजार से ज्यादा युवाओं ने मोबाइल की लाइट जलाकर नशामुक्ति का संकल्प लिया। उन्होंने आई लव भारत के नारे भी लगाए।

Advertisement

भरतपुरी स्थित इस्कॉन परिसर की गोशाला में शाम के वक्त हुए कार्यक्रम में युवाओं का हुजूम एकत्र था। फेस्टिवल यूं तो 19 सितंबर तक चलेगा और इसमें सांस्$कृतिक ,धार्मिक कार्यक्रम होंगे। पर आई लव भारत कार्यक्रम इस मायने में अनूठा था कि इसमें स्कूलों और कॉलेज के करीब 3 हजार से अधिक स्टूडेंट मौजूद थे। ‘वैदिक भारत की महिमा’ की थीम पर युवाओं को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक जीवनशैली के साथ नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।

हरे कृष्णा की धुन पर थिरके युवा
कार्यक्रम मेें हरे कृष्णा महामंत्र का संकीर्तन खास रहा। स्टूडेंटस उत्साह के साथ संकीर्तन में थिरकते नजर आए। गीत, संगीत, कीर्तन और नृत्य के बीच जश्न करीब दो घंटे तक चला।

Advertisement

नशे से दूरी का संकल्प
यूथ ने नशामुक्ति की शपथ ली। उन्होंने खुद इस बुराई से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्ति से दूर रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें