Advertisement

जीरो वेस्ट रहेगा दीपोत्सव

7 सेक्टर और 250 सब सेक्टर में जलेंगे 25 लाख दीपक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 17 सिंतबर को महाकाल लोक और रामघाट पर होने वाला दीपोत्सव जीरो वेस्ट होगा। 25 हजार से अधिक वॉलिंटियर्स 7 सेक्टर और 250 सब सेक्टर में 25 लाख दीप रोशन करेंगे।
नगरनिगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन जनसहयोग से कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। कार्तिक मेला प्रांगण में दीपोत्सव की तैयारी देखने रविवार शाम कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा और अन्य अधिकारी पहुंचे।

क्या- क्या होगा

Advertisement

7 मुख्य सेक्टर बनेंगे। इनके 250 सब सेक्टर रहेंगे। इनमें 11 हजार ब्लॉक रहेंगे। प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीपक रोशन किए जाएंगे।

दीप स्थल की सफाई की जाएगी। घाटों की फायर फाइटर से धुलाई की जाएगी। फिर ब्लॉक बनाए जाएंगे। आयोजन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति एक रुपए भी व्यय नहीं करेगी। यह काम जनभागीदारी से होगा।

Advertisement

हर ब्लॉक में दो वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे। इस प्रकार 25 हजार लोग जिम्मेदारी संभालेंगे।

पूरा आयोजन जीरो वेस्ट होगा।

यह रहेंगे सेक्टर

केदारेश्वर घाट से दत्तअखाड़ा घाट, सुनहरी घाट से रामघाट होते हुए नृसिंह घाट, कर्कराज मंदिर। भूखीमाता से लालपुल। लालपुल से गऊघाट। इसी तरह कर्कराज मंदिर से लालपुल।

अभी यह काम हो रहा है

दीपकों की धुलाई। छंटाई। मोमबत्तियों को किमची से बांधने और बॉक्स पैकिंग।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें