Advertisement

मंगलनाथ : फीडिंग के लिए कतार से बाहर निकली महिला, झड़प

उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर में सोमवार को फीडिंग के लिए कतार से बाहर निकली एक महिला और उसके पति के दोबारा लाइन में लगने को लेकर झड़प हो गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि प्रशासक केके पाठक ने कहा कि महिला और उनके पति को दर्शन करा दिए गए।

Advertisement

दरअसल, महिला पति, आठ महीने और चार साल की बच्ची के साथ दर्शन करने आई थी। इस दौरान सबसे छोटी बच्ची को भूख लगी तो महिला फीडिंग के लिए कतार से बाहर आ गई। पति लाइन में लगा रहा। महिला बच्ची को फीडिंग कराके दोबारा लाइन में लगी तो उसे रोक दिया गया। इसे लेकर सिक्योरिटी गार्ड से झड़प हो गई। हालांकि प्रशासक केके पाठक तत्काल मौके पर पहुंचे और मामला सुलझाया। पाठक ने बताया कि महिला के पति का कहना था कि फीडिंग के लिए पत्नी बाहर गई थी। वह लाइन में थे। मामला सुलझ गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें