Advertisement

तीन दिन शहर में रहेंगे CM डॉ. मोहन यादव,व्यस्त रहेगा शेड्यूल

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव लगातार तीन दिन तक शहर में रहेंगे। उनका यह दौरा बेहद बिजी रहने वाला है। वे शाम करीब ५.०५ बजे सदावल हेलीपैड पर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ वे रामघाट-दत्त अखाड़ा घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम उनका उज्जैन में ही रहेगा। शुक्रवार सुबह वे श्री महाकालेश्वर की भस्मार्ती में शामिल होंगे।

Advertisement

सुबह की वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इंदौर जाएंगे। उन्हें सीऑफ करेंगे। उम्मीद जताई रही है कि इंदौर से सीएम वापस लौट आएंगे। हालांकि गुरुवार को उज्जैन लौटने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

शनिवार को वे फिर से उज्जैन आएंगे और गीता भवन में होने वाली युवा धर्म संसद के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने बताया कि सीएम गुुरुवार-शुक्रवार को उज्जैन में रहेंगे। हालांकि शुक्रवार सुबह वे रवाना हो जाएंगे। शनिवार को युवा धर्म संसद में शामिल होने के लिए वह वापस आएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें