Advertisement

उज्जैन की कार नलखेड़ा के नाले में गिरी, 8 श्रद्धालुओं की मौत

शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस की टीम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन/नलखेड़ा। आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के समीप नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। श्रद्धालु ओडिशा के रहने वाले हैं। जो कार नाले में बही है, वह उज्जैन की है, जिससे श्रद्धालु नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन करने पहुंचे थे। बरसाती नाले को पार करते समय उनकी कार तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

नाले में बह गई कार- बताया जा रहा है कि बारिश के बाद बरसाती नाले में पानी का बहाव तेज था। श्रद्धालुओं की कार नाले के पास पहुंची। तेज बहाव में संतुलन बिगडऩे के बाद बह गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार सभी 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन की टीम शवों की शिनाख्त करने में जुटी है।

Advertisement

प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। नाले में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव कार्य संभाला। बताया जा रहा है कि कार सवार श्रद्धालु नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। मां बगलामुखी मंदिर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Advertisement

उज्जैन की कार से दर्शन करने गए थे श्रद्धालु
प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि टैक्सी कार उज्जैन की है। उसमें बैठे यात्री ओडि़शा के रहने वाले हैं। संभवत: उक्त लोग उज्जैन से टैक्सी वाहन किराए पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर दर्शन के लिए गए थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें