खजूरवाली मस्जिद के पास निगम ने जर्जर मकान गिराया, 80 साल की वृद्धा रहती थीं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को खजूरवाली मस्जिद के पास स्थित एक जर्जर मकान ढहा दिया। इस मकान में एक 80 साल की वृद्धा अकेली रहती थीं। उनका परिवार कृष्णा कॉलोनी में रहता है।
Advertisement
क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि यह 15 बाय 30 का यह मकान जर्जर हालत में था और यह कभी भी ढह सकता था। मकान मालिक ओमप्रकाश पोरवाल परिवार के साथ कृष्णा कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनकी मां इस मकान में रहती थीं। लोगों की शिकायत के बाद वृद्धा को उनके परिवार में शिफ्ट किया गया। फिर नगर निगम की टीम ने मकान ढहा दिया। खास बात यह है कि मकान के अंदर गृहस्थी का पूरा सामान था। मंदिर भी बना था। निगम की टीम जब मकान ढहाने पहुंची तो मंदिर और इसकी सामग्री को स्थानीय मुस्लिमों ने निकाला और पोरवाल परिवार के सुपुर्द किया।
Advertisement









