Advertisement

अब विक्रम उद्योगपुरी में कॉनिटोस की दस्तक, आज एपीआई यूनिट का शुभारंभ

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उद्योगपतियों को अब उज्जैन पंसद आने लगा है। विक्रम उद्योग पुरी में अब देश के बड़े स्नेक्स ब्रांड कॉनिटोस की एंट्री होने वाली है। हरियाणा के फरीदाबाद की कंपनी ने उज्जैन में प्लांट लगाने में रुचि दिखाई है। कंपनी ग्लोब ग्रुप के नाम से कारोबार करती है।

Advertisement

दरअसल कंपनी नाचो क्रिस्पस के नाम से मक्के के नाचोस, जो ग्लूटेन-फ्री शून्य ट्रांसफैट, शून्य कोलेस्ट्रॉल वाले होते हैं। कंपनी ने विक्रम उद्योगपुरी में प्लांट लगाने में रुचि दिखाई है। कंपनी के अफसरों ने ईडी से संपर्क किया है।

बजाज ऑटो ने देवास में भी जगह, पसंद आई विक्रम उद्योगपुरी
टू और थ्री -व्हीलर यूनिट के लिए बजाज ऑटो के अफसरों ने विक्रम उद्योगपुरी के साथ देवास में भी जमीन देखी है। उन्हें विक्रम उद्योगपुरी की जमीन पसंद आई है। हालांकि यहां 200 एकड़ जमीन की उपलब्धता नहीं है।

Advertisement

ईडी राजेश राठौर ने बताया कि कॉनिटोस ने उज्जैन में यूनिट लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। बजाज ऑटो को 200 एकड़ जमीन की जरूरत है। उसे कुछ और विकल्प दिए हैं। आज मालवा क्षेत्र की पहली एपीआई फार्मा यूनिट का शुभारंभ होगा।

आज एपीआई यूनिट शुरू होगी
विक्रम उद्योगपुरी में मालवा क्षेत्र की पहली एपीआई यूनिट जेके लाइफ केयर सेटर्स की शुरुआत सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसके संचालक डॉ अनन्य मिश्रा है। दोपहर में होने वाले कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीतसिंह रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें