Advertisement

प्राचीन सिक्कों एवं ऐतिहासिक नोटों की प्रदर्शनी देखने जुटी भीड़

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में प्राचीन सिक्कों एवं ऐतिहासिक नोटों की प्रदर्शनी शुक्रवार को अरविंदनगर स्थित महाकाल परिसर में शुरू हुई। प्रदर्शनी में देश-विदेश में प्रचलित रही विभिन्न कालखंडों की मुद्राओं को प्रदर्शित किया है। यहां आने वाले लोग पुराने समय के सिक्कों और नोटों को करीब से देख रहे हैं। वे इनके इतिहास व विशेषताओं की जानकारी ले रहे हैं।

Advertisement

प्रदर्शनी में अलग-अलग दौर में इस्तेमाल किए गए सिक्के, कागजी मुद्रा और दुर्लभ संग्रह शामिल हैं। कुछ मुद्राओं पर तत्कालीन शासकों, प्रतीकों और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े चिह्न नजर आते हैं। संग्रहकर्ताओं ने इन मुद्राओं से जुड़ी जानकारी भी साझा की। इससे खासकर इतिहास और पुरानी मुद्राओं में रुचि रखने वाले लोगों को एक ही स्थान पर कई तरह की ऐतिहासिक वस्तुएं देखने का अवसर मिल रहा है। प्रदर्शनी का मकसद लोगों को मुद्रा के इतिहास और उसके बदलते स्वरूप से परिचित कराना है। प्रदर्शनी में पुराने सिक्कों और नोटों के माध्यम से देश के सामाजिक, आर्थिक और ऐतिहासिक बदलावों को भी समझने का प्रयास किया गया है।

कई सालों से इस फील्ड में हूं। आजादी के बाद के हर तरह के नोट और सिक्के का कलेक्शन हैं। विदेशी करंसी भी है।
विनय सोमानी, जोधपुर

Advertisement

साल भर में करीबन 40 से 50 प्रदर्शनी में जाता हूं। मेरे पास सम्राट अशोक के काल की मुद्राएं हैं। पुरानी मुद्राएं बेचता भी हूं और खरीदता भी हूं।
संजय कुमार सोनी, इंदौर

2 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी मुद्राएं मेरे संग्रह में है। पिताजी ने संग्रहण शुरू किया था। प्रदर्शनी में जाकर पुरानी मुद्रा खरीदता हूं। अकबर काल, दिल्ली सल्तनत की मुद्राएं भी हैं।
अक्षय कथिरिया, सूरत

Advertisement

क्या बोले देखने वाले

मैं प्रदर्शनी देखने आया हूं। मेरे मन में एक सवाल था कि क्या सच में यहां पर लोग मुद्राएं खरीदते हंै या फिर ऐसे ही स्टॉल लगती है। लोगों की उत्सुकता देख कर अच्छा लगा। लोग सच में भी खरीद रहे हैं और बेच भी रहे हैं।
अभिनव जैन , इंदौर

प्रदर्शनी अच्छी है। बहुत सारी पुरानी वस्तुएं और मुद्राएं दिखाई दे रही हैं। परंतु हमें हमारी वस्तुओं के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। मैं भी बहुत सारे सिक्के लेकर आया हूं, पर रेट कम मिल रहे हैं।
ओमप्रकाश पडिय़ार, तराना

6 साल से इस फील्ड में हूं। शौक के साथ यह प्रोफेशन भी है। ऐसी प्रदर्शनी जहां भी लगती है, जाता हूं। उज्जैन की प्रदर्शनी अच्छी लगी। शहर के लोगों में पुरानी वस्तुओं को लेकर उत्सुकता है।
सम्यक जैन, सागर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें