Advertisement

दीपोत्सव: 400 सफाई मित्रों ने रात में घाट को बना दिया जीरो वेस्ट

7 सेक्टरों से एकत्र किए लाखों दीपक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगरनिगम का दीपोत्सव सफाई का भी रिकॉर्ड बना गया है। 400 सफाई मित्रों ने पूरी रात लगकर घाट को जीरो वेस्ट बना दिया।

दरअसल सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को क्षिप्रा नदी के घाटों, कार्तिक मेला प्रांगण और महाकाल महालोक में रिकॉर्ड दीप जलाए गए थे। दीपोत्सव में हजारों वॉलंटियर्स, संगठन, विद्यार्थी जुटे थे। जैसे ही शाम 7 बजे दीप प्रज्जवलित हुए। उसके एक घंटे बाद नगरनिगम की टीम ने सफाई का काम शुरू कर दिया। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर 7 सेक्टरों में रात्रि में ही विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूरी रात सफाई मित्र घाटों की सफाई में जुटे रहे। सुबह जब श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे तो घाट साफ थे। हालांकि कहीं-कहीं तेल फैला था। उपायुक्त संजेश गुप्ता ने बताया कि 400 से अधिक सफाई मित्रों ने सफाई कार्य पूरा किया। तेल वाली जगह पर चूने के पाउडर से सफाई की गई।

Advertisement

कार्तिक मेला में एकत्र किया कचरा
दीपों एवं अन्य सामग्री को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कार्तिक मेला प्रांगण में एकत्र किया गया। बचे तेल एवं अन्य अवशेषों की भी सफाई की गई। दीपों से’वेस्ट-टू-आर्ट’ डिजाइन बनाई जाएंगी। जीरो वेस्ट इवेंट के दीपों से इन्हें बनाया जाएगा। नगर निगम को वेस्ट में करीब 33 लाख दीपक मिले हैं। इनसे ही डिजाइन तैयार की जाएगी। इन्हें स्थापित किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें