Advertisement

गूगल पर सर्चिंग पड़ी भारी, महिला के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अहमदाबाद में रहने वाली महिला रक्षाबंधन मनाने जहाजगली स्थित मायके आई थी। यहां गूगल पर एप सर्चिंग करने के दौरान उनके खाते से 1 लाख रुपए निकल गए जिसकी रिपोर्ट खाराकुआं थाने में दर्ज कराई गई है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि चंचल भीमवानी पति पुनीत धनवानी निवासी छोटा सराफा जहाज गली का ससुराल अहमदाबाद में है। वह रक्षाबंधन मनाने मायके आई थीं। 15 अगस्त को चंचल अपने मोबाइल से ऑनलाइन खरीदी के लिए मीशो व फ्लिपकार्ट वेबसाइट सर्च कर रही थीं। इस बीच उनके मोबाइल पर एप डाउनलोड करने के लिए एक लिंक आई।

चंचल ने लिंक पर क्लिक किया तो एप डाउनलोड नहीं हुई उलटे उनके बैंक खाते से एक लाख रुपए कट गए। अपने साथ हुई सायबर ठगी की भनक लगते ही चंचल ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद खाराकुआं थाने पहुंचकर पुलिस को बयान दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें