लालाश्री की ‘गुपचुप’ में निकले कीड़े, कस्टमर ने की शिकायत

संचालक ने कहा कस्टमर मिठाई लेकर आए, बदल देंगे
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कोयला फाटक स्थित लाला श्री मिष्ठान भंडार की गुपचुप मिठाई में कीड़े चलने और बदबू आने की शिकायत एक कस्टमर ने की है। भंडार संचालक का कहना है कि हमने कस्टमर से कहा है कि वे मिठाई लेकर आएं, चैक करेंगे, अगर खराब है तो बदल देंगे, नहीं तो रुपए लौटा देंगे।
दरअसल, चेतन शर्मा नामक कस्टमर ने सोमवार की सुबह 250 ग्राम गुपचुप खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 170 रुपए चुकाए थे। उन्होंने घर जाकर पैकेट खोला तो गुपचुप पर कीड़े रेंग रहे थे और बदबू आ रही थी। ऐसे में उन्होंने फूड विभाग को ऑनलाइन शिकायत की। शर्मा के अनुसार कीड़े फोटो में साफ दिख रहे हैं। पिछली बार भी खराब मिठाई दी थी, तब शिकायत करने पर दूसरी मिठाई दी थी। लाला श्री मिष्ठान भंडार के संचालक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जिस ट्रे से गुपचुप दिए गए थे, उसे चैक किया है। वह एकदम ठीक है। कस्टमर से कहा है वे मिठाई लेकर आएंगे। चैक करेंगे, अगर खराब है तो बदल देंगे, नहीं तो कीमत वापस कर देंगे।









