Advertisement

कुत्ते को गंदगी कराने से रोका तो मूसली से सिर फोड़ दिया

उज्जैन। गदापुलिया क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला का मूसली से सिर फोड़ दिया। उसने शिकायत नीलगंगा थाने में दर्ज कराई है। पूजा पति संतोष निवासी गदापुलिया के परिजन ने बताया कि पड़ोसी कालू घर के बाहर कुत्ते लेकर पहुंचा। कुत्ते गंदगी कर रहे थे। उन्हें रोकने पूजा पहुंची तो कालू, पिंकी, शुभम, विक्की विवाद करने लगे। इसी बीच कालू ने मूसली से पूजा के सिर पर हमला कर दिया।

Advertisement

घायल पूजा को परिजन नीलगंगा थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने परिजन को तुरंत अस्पताल जाने को कहा और वहीं पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। चरक अस्पताल में पूजा के सिर में 6 टांके लगाकर डॉक्टर ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें