Advertisement

एलएम कॉम्पलेक्स के ऑफिस, दुकानों में चोरी की 36 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं

30 सालों में पहली बार हुई चोरी की वारदात, सीसीटीवी में दिखा बदमाश

Advertisement

8 घंटे कॉम्पलेक्स में रहा चोर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फ्रीगंज चौपाटी के पास स्थित एलएम कॉम्पलेक्स के ऑफिस, दुकानों के बदमाश ने ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। खास बात यह कि वारदात के 36 घंटे बाद भी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

Advertisement

कॉम्पलेक्स के दुकान संचालकों ने बताया कि यहां 20 ऑफिस, एसबीआई , पेढ़ी, कपड़े आदि की दुकानें हैं। शनिवार रात 10.30 बजे बाद बदमाश ने कॉम्पलेक्स में घुसकर करीब 10 ऑफिस व दुकानों के ताले तोड़े थे। रविवार का अवकाश होने से वारदात की जानकारी देरी से लगी। लोगों ने माधव नगर थाने पर फोन से सूचना दी थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज चैक किए जिसमें एक बदमाश संदिग्ध हालत में नजर आ रहा है। सीए संजय अग्रवाल का ऑफिस बैंक के ऊपर स्थित है। उन्होंने बताया कि रविवार का अवकाश होने से शटर के ताले टूटने की जानकारी देरी से मिल पाई थी। हालांकि ऑफिस से कोई सामान या कैश चोरी नहीं हुआ है।

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक युवक शनिवार रात 10.30 बजे चौपाटी की ओर से आधे खुले शटर के नीचे से अंदर जाता दिखाई दिया है। यही युवक रविवार सुबह 8.30 बजे कॉम्पलेक्स से बाहर निकल रहा है। दुकान संचालकों ने बताया कि गार्ड रात में रहता है लेकिन वह कॉम्पलेक्स के एक साइड का शटर बंद कर दूसरी तरफ निगरानी रखता है। इसलिए उसे पता नहीं चला।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की चोर की तलाश
माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि एलएम कॉम्पलेक्स में हुई चोरी के मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया है। आज ऑफिस व दुकान संचालकों को बुलाया है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें