देर रात घर लौट रहे युवक को रोककर चाकू मारे

उज्जैन। शहर में चाकूबाजी और रंगदारी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार रात दो बदमाशों ने मजदूर को रोककर शराब पीने के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बताया कि मयंक पिता नंदलाल सूर्यवंशी निवासी नगरकोट मंडी में मजदूरी करता है। रात करीब 12.30 बजे वह घर लौट रहा था तभी गणेश टेकरी पर उसे कृष्णा पिता मानसिंह और रवि पिता जयसिंह ने रोका व शराब पीने के लिए एक हजार रुपए की मांग की। उसने रुपए नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
Advertisement
Advertisement









