Advertisement

उज्जैन : लालपुल के पास बिना अनुमति के बन रहा माधवानंद आश्रम जमींदोज

दो घंटे की मशक्कत के बाद तोड़ा गया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लालपुल के पास बगैर अनुमति बन रहे माधवानंद आश्रम के पक्के निर्माण को सोमवार को नगर निगम की टीम ने ढहा दिया। यहां हॉल और कमरे बनाए जा रहे थे। निगम की रिमूवल गैंग सुबह करीब 10बजे पहुंची हैमरिंग, जेसीबी और पोकलेन की मदद से निर्माण तोडऩा शुरू किया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पूरा निर्माण जमींदोज कर दिया गया। अपर आयुक्त सिंहस्थ संतोष टैगोर ने बताया कि बगैर अनुमति के आश्रम में निर्माण किया जा रहा था। चूंकि सिंहस्थ क्षेत्र में पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता, ऐसे में इसे ढहा दिया गया है। सिंहस्थ क्षेत्र में चार से पांच होटल-होम स्टे की पहचान भी की गई है। इनके ऊपर भी जल्द ही कार्रवाई शुरू होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें