Advertisement

विवि में एक सप्ताह में खुलेंगे प्रमोशन के लिफाफे

सम्राट विक्रमादित्य विवि शिक्षक संघ ने कुलगुरु- कुलसचिव के सामने रखे अपने मुद्दे

Advertisement

पदों के युक्तियुक्तिकरण पर जताई असहमति

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक से सह-आचार्य पद पर पदोन्नति के लिफाफे एक सप्ताह में खुलने की उम्मीद है। 10 महीने से बंद लिफाफों को लेकर सम्राट विक्रमादित्य विवि शिक्षक संघ ने कुलगुरु और कुलसचिव के सामने सोमवार को गहरी नाराजगी दर्ज कराई।

Advertisement

दरअसल, संघ पदाधिकारी और शिक्षक कुलगुरु एवं कुल सचिव से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने दोनों के सामने साफ किया कि १० महीने का समय कम नहीं होता। लिफाफों में नाम बंद हैं और कार्य परिषद की बैठक बुलाकर लिफाफे खोले जाने चाहिए। ताकि प्रमोशन के रास्ते खुल सकें। दोनों ने एक सप्ताह के भीतर कार्य परिषद की बैठक में यह मुद्दा रखने का आश्वासन दिया है।

शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. कनिया मेड़ा ने बताया कि विभिन्न अध्ययन शालाओं के लिए स्वीकृत शैक्षणिक पदों के युक्तियुक्तिकरण की प्रक्रिया पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। एक अध्ययनशाला के पद दूसरे में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को पदाधिकारियों ने गलत ठहराया। संघ ने प्रशासन से गंभीरतापूर्वक पुनर्विचार करने का निवेदन किया। इस बिंदु पर अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

आवास मरम्मत और एरियर पर भी बनी सहमति
शिक्षकों के आवास मरम्मत संबंधी लंबित फाइलों का शीघ्र निराकरण करने और एरियर राशि का जल्द भुगतान करने के संबंध में भी प्रशासन ने सहमति प्रदान की। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी स्तरों पर परस्पर सम्मान, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के सामूहिक प्रयास पर बल दिया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें