अंबानी को पछाड़ सबसे अमीर कारोबारी बन गए अदाणी

दिल्ली, एजेंसी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अदाणी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार,अदाणी परिवार की कुल संपत्ति 13 प्रतिशत बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपए हो गई।
Advertisement
वहीं, दूसरे नंबर पर आए मुकेश अंबानी और उनके परिवार की संपत्ति 10 प्रतिशत घटकर 8.63 लाख करोड़ रुपए रह गई है। दोनों उद्योगपतियों के बीच अब करीब 60,000 रुपए रुपये का अंतर है। हुरुन की सूची में 2026 में कुल 1810 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनकी संपत्ति कम से कम 1000 करोड़ रुपये है। इन सभी की कुल संपत्ति 187.5 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है।
Advertisement









