Popup Image
Advertisement

कायाकल्प 2.0 की सड़कों का बनने के साथ ही डामर उखड़ा

महापौर ने एजेंसी को नोटिस देने के निर्देश दिए

Advertisement

उज्जैन। शहरी क्षेत्र में बन रही सड़कों के निर्माण में लापरवाही की जा रही है। कायाकल्प २.० के तहत हाल ही में जिन सड़कों पर डामरीकरण किया गया है,उनका जब महापौर मुकेश टटवाल ने मुआयना किया तो कहीं डामर उखड़ा मिला तो कहीं गड्ढे। उन्होंने अफसरों को संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने का कहा है।

दरअसल, महापौर निर्माण कार्यों को देखने निकले थे। उन्होंने पेशवाई मार्ग, रेलवे स्टेशन मार्ग, काला पत्थर, गुलमोहर कॉलोनी, स्पोर्ट्स एरिना, तारामंडल, हरिओम विहार और पुलिस लाइन तक मुआयना किया। यह सड़कें हाल ही में कायाकल्प 2.0 के तहत तैयार की गई हैं और इन्ही में गड़बड़ी मिली। कई जगह पर डामर उखड़ा हुआ तो कई जगह गड्ढे भरे ही नहीं गए थे।

Advertisement

यह कहा महापौर ने

क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा।

Advertisement

जहां-जहां भी डामरीकरण के बाद सड़क क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं।

मरम्मत होने के बाद फिर से क्वालिटी चैक करें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें