Popup Image
Advertisement

अतिक्रमण से सिकुड़ा आम रास्ता, सोयाबीन से भरी ट्रॉली पलटी

शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं , ग्रामीण बोले- आए दिन हो रहे हादसे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। ग्राम पंचायत दुपाड़ा और लसुल्डिया के बीच बने आम रास्ते पर अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ओर से रास्ता अतिक्रमण के कारण संकरा हो गया है, जिससे आए दिन वाहन फंसने और हादसे होने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

गुरुवार रात भी इसी रास्ते से खेत पर जा रही सोयाबीन से भरी ट्राली रास्ता संकरा होने के फंस गई। चालक ने ट्रॉली को निकालने का प्रयास किया तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सोयाबीन सड़क पर फैल गया, जिसे समेटने में ग्रामीणों को पूरी रात परेशानी उठानी पड़ी।

Advertisement

ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने रास्ते के दोनों ओर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। ग्रामीणों ने तहसीलदार, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत कर रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जनप्रतिनिधियों से भी कई बार समस्या के निराकरण की गुहार लगाई गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें