दूध चढ़ाकर मांगा आशीर्वाद

हाथी अष्टमी पर गजलक्ष्मी मंदिर में उमड़ी भीड़
Advertisement
उज्जैन। हाथी अष्टमी पर शनिवार को नईपेठ स्थित गजलक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिला एवं पुरुषों ने महालक्ष्मी को दूध अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। दरअसल, राधाअष्टमी से हाथी अष्टमी तक का समय महिलाओं के लिए खास रहता है। वह अपनी मनोकामना के लिए इस अवधि में व्रत रखती हैं।
हाथी अष्टमी पर इसकी पूर्णाहुति होती है। इस दिन महिलाएं गजलक्ष्मी पर दूध अर्पित करती हैं। पुजारी अनिमेष शर्मा ने बताया कि यह व्रत सुख-समृद्धि के किया जाता है। राधा अष्टमी से यह शुरू होता है और हाथी अष्टमी तक चलता है।
Advertisement









