बाबा के दरबार में महिला क्रिकेटर देओल और अभिनेत्री कोप्पिकर

उज्जैन। बाबा महाकाल के दरबार में शख्सियतों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार तड़के फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर और महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरलीन देओल ने भस्मार्ती दर्शन किए।
Advertisement
दोनों अलग-अलग मंदिर पहुंची थीं। मंदिर समिति की तरफ से दोनों को दर्शन करवाए गए। कोप्पिकर ने कहा कि उन्हें भस्मार्ती करके बहुत अच्छा लगा। जय श्री महाकाल।
देओल भी दर्शन के बाद प्रसन्नचित्त दिखाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल में उनकी गहरी आस्था है और वह तीसरी बार दर्शन के लिए आई है। मंदिर की व्यवस्था उम्दा है और यहां आकर उन्हें बेहतर लगा।
Advertisement
AdvertisementView this post on Instagram









