Popup Image
Advertisement

शिवराज सिंह चौहान फिर बने दादा, घर आया नन्हा मेहमान

कुणाल-रिद्धि के घर जन्मा बेटा; नाम रखा ‘अहान’

Advertisement

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियां आई हैं। उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान और बहू रिद्धि के घर बेटे का जन्म हुआ है। नवजात का नाम ‘अहान’ रखा गया है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की।

गोद में लेकर गायत्री मंत्र गाते नजर आए शिवराज

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने नन्हे अहान के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे पोते को गोद में लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं और गायत्री मंत्र का उच्चारण कर रहे हैं। वीडियो में परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने अहान के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए इसे परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद बताया।

Advertisement

पोती इला को मिला छोटा भाई

शिवराज सिंह चौहान पहले भी दादा बन चुके हैं। जनवरी 2026 में उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और बहू अमानत के घर बेटी का जन्म हुआ था। उसका नाम इला रखा गया था। अब अहान के जन्म के साथ इला को छोटा भाई मिल गया है।

परिवार में फिर गूंजी किलकारी

अहान के जन्म के बाद चौहान परिवार में खुशी का माहौल है। शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के नए सदस्य के आगमन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कुणाल और रिद्धि को माता-पिता बनने पर बधाई दी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें