Popup Image
Advertisement

इंदौर से दिल्ली जाने वाली 3 ट्रेनें आज निरस्त, , यात्रा से पहले जरूर पढ़ें खबर

रतलाम मंडल से संबंधित ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, इंदौर और डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली ट्रेनों पर भी असर; यात्रा से पहले चेक करें अपडेट।

Advertisement

उज्जैन। रेलवे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। परिचालनिक कारणों से 9 अक्टूबर 2026 को रतलाम मंडल से संबंधित कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि दो प्रमुख ट्रेनों को उनके निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा। इस बदलाव का असर इंदौर और डॉ. अम्बेडकर नगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा।

ये दो ट्रेनें 5 घंटे देरी से चलेंगी

Advertisement

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को निम्नलिखित ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा।

12951 – मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस

Advertisement

12953 – मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति एक्सप्रेस

9 अक्टूबर को ये चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त

परिचालनिक कारणों से रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों को निरस्त किया है।

20155 – डॉ. अम्बेडकर नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस

09309 – इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस

12415 – इंदौर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

12247 – बांद्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन युवा एक्सप्रे

यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

ट्रेनों के निरस्त होने और प्रस्थान समय में बदलाव के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। यात्री रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों से ट्रेन के समय और परिचालन संबंधी ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें