Popup Image
Advertisement

दो साल का बालक बना आरक्षक

उज्जैन। उज्जैन पुलिस का बुधवार को मानवीय चेहरा दिखाई दिया। एसपी ने दो साल के बालक को अनुकंपा नियुक्ति दी। दरअसल, मंदसौर के आरक्षक रणजीतसिंह डोडिया का निधन हो गया है। परिवार में पत्नी ज्योति कुंवर, दो पुत्रियां और दो साल का बालक मनवीत है। रणजीत इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।

Advertisement

पत्नी घरेलू महिला हैं। ऐसे में पूरे परिवार के सामने आजीविका का संकट था। वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवार की परिस्थिति को देखते हुए एसपी उज्जैन प्रदीप शर्मा को नियुक्ति करने का कहा था। उन्होंने बुधवार को मनवीत को अनुकंपा नियुक्ति दी और उसे दो बार चॉकलेट भी खिलाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें