इंस्टा पर दोस्ती का पैगाम भेजा फिर भेजने लगा अपने वीडियो

युवती की रिपोर्ट पर इंदौर का युवक गिरफ्तार
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर में रहने वाले एक युवक ने ताजपुर की एक युवती से इंस्टा पर रिक्वेस्ट भेजी, फिर दोस्ती का पैगाम और फिर उसे वीडियो भेजने लगा। मानसिक रूप से परेशान युवती पुलिस के पास पहुंची। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जूनी ताजपुर की रहने वाली युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदौर के रहने वाले २२ साल के उदय मेहरू ने 10 अप्रैल 2025 को उसे इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भेजी थी। उसने इसे स्वीकार कर लिया था। फिर वह दोस्ती के मैसेज भेजने लगा। उसने जब मैसेज करने का मना किया तो उसने एक अलग ही काम किया।
वह अलग-अलग आईडी से युवती को मैसेज और वीडियो भेजने लगा। करीब डेढ़ साल से चल रहे इस घटनाक्रम से परेशान होकर युवती पंवासा पुलिस थाने पहुंची और मानसिक प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।









