आकाशवाणी उज्जैन ने रचा विश्व कीर्तिमान

वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन ने दर्ज किया महाकाल सवारी का प्रसारण
उज्जैन। आकाशवाणी उज्जैन ने एक और ख्याति अर्जित की है। 7 सितंबर को निकली श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी का लगातार 8 घंटे लाइव प्रसारण कर उसने लंदन वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान हासिल किया है। गुरुवार को प्रसारण में भागीदारी करने वालों को प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि एडीजी राकेश गुप्ता और एसपी प्रदीप शर्मा थे। गुप्ता ने कहा कि 8 घंटे तक लाखों की भीड़ के बीच रहकर आप लोगों ने दुष्कर कार्य किया है।
आकाशवाणी हमारे जीवन का अंग है। आकाशवाणी वहां पहुंचता है, जहां कोई माध्यम नहीं पहुंचता। आकाशवाणी के ब्रह्म प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि भीड़ के बीच सड़क पर रहकर निरंतर 10 घंटे मप्र के १९ आकाशवाणी केंद्रों पर प्रसारण किया। इंदौर, जबलपुर और भोपाल केंद्रों ने भी सीधा प्रसारण किया। कार्यक्रम में वल्र्ड बुक आफ रिकॉर्ड लंदन की प्रतिनिधि सुश्री शुचिता शुक्ला एवं सुश्री अपूर्वा मेनन ने अतिथियों का स्वागत किया।
संचालन आकाशवाणी इंदौर की उद्घोषक सुधा शर्मा ने किया। आभार आकाशवाणी उज्जैन की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अनामिका चक्रवर्ती ने माना। सौरभ अवस्थी, अखिलेश बाथम, मुकाम सिंह चौहान, विद्याधर मूले,उदित तिवारी, , पंकज पंडित, मुनेश कुमार ,आनंद पुरंदरे ,आशुतोष भगत, मनोज नाहर ,द्वारकाधीश चौधरी, शैलेंद्र पाराशर, विजया जैन, गौतम मालवीय ,कुबेर मेहरा, महिमा छाबड़ा, मोहित वर्मा, यशवंत बागवान, कृष्णा पंडित, रश्मि बजाज, नीतू जरिया और विनय को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।









