82 करोड़ से शिप्रा में मिलने से रुकेगा पीलिया खाल का गंदा पानी

नमामि गंगा प्रोजेक्ट : मंगलनाथ क्षेत्र में सीवरेज पंपिंग स्टेशन देखने पहुुंचे महापौर और निगमायुक्त
उज्जैन। क्षिप्रा नदी में मिलने वाले नालों के गंदे पानी का ट्रीटमेंट करने के लिए बनाए जा रहे सीवरेज पंपिंग स्टेशन का मुआयना करने महापौर मुकेश टटवाल और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा गुरुवार को पहुंचे। नमामि गंगे परियोजना में मंगलनाथ क्षेत्र में एसटीपी एवं सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। 82 करोड़ की लागत से धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज के पीछे स्थापित हो रहे संयंत्र की क्षमता 22 एमएलडी रहेगी। सीवेज पंपिंग स्टेशन और 600 एमएम व्यास की डीआई सीवेज पंपिंग मैन पाइपलाइन और सीवेज वाटर ट्रीटमेंट पाइपलाइन भी स्थापित की जा रही है। महापौर ने प्रोजेक्ट की ड्राइंग भी देखी।
प्रोजेक्ट एक नजर में
मंगलनाथ मंदिर के सामने 22 एमएलडी क्षमता का आईएनडी पंपिंग स्टेशन बनेगा।
भैरवगढ़ नाले पर 2.38 एमएलडी क्षमता का वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा।
सीवेज पंपिंग स्टेशन तक 500 मीटर लंबी (200 एमएम ) की पंपिंग मैन पाइपलाइन और 1500 मीटर लंबी (200 एमएम) की सीवेज वाटर ट्रीटमेंट पाइपलाइन डलेगी।
क्या फायदा – पीलिया खाल और भैरवगढ़ नाले का दूषित पानी ट्रीट (उपचार) किया जाएगा। इसे फिर क्षिप्रा नदी में छोड़ा जाएगा।
टाइम लाइन अगस्त 2027
कान्ह डायवर्शन काम मई 2027 तक पूरा होगा
उज्जैन। शिप्रा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए तैयार की गई कान्ह डक्ट योजना का काम हर हाल में मई २०२७ तक पूरा होगा। गुरुवार को संभागायुक्त आशीषसिंह ने यूडीए और जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते समय यह निर्देश दिए। उज्जैन विकास प्राधिकरण चौराहों , मंगलनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर, अंगारेश्वर-सिद्धवट मंदिर का विकास, अंकपात- खाक चौक रोड का चौड़ीकरण, शक्करवासा- छोटी रपट पंचक्रोशी मार्ग, कालिदास अकादमी डोम शेड का निर्माण, शनि मंदिर-जीवनखेड़ी सड़क का निर्माण कर रहा है। संभागायुक्त ने इन कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
कान्ह डायवर्सन 71 और मेडिसिटी का काम 68 फीसदी पूरा- कान्ह डायवर्शन, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी डेम और घाट निर्माण काम पर भी बात हुई। कान्ह प्रोजेक्ट का काम 71 फीसदी पूरा हो चुका है। संभागायुक्त ने यह काम 30 मई तक पूरा करने का कहा है। मेडिसिटी का काम भी 68 फीसदी हो चुका है। एकेडमिक बिल्डिंग, हॉस्पिटल और हॉस्टल जून तक पूरे हो जाएंगे। यह काम भी 2027में पूरे करने हैं।
18 लाख से बनेगा वार्ड 18 में योग ध्यान शेड- उज्जैन। वार्ड क्रमांक 18 की मणि पार्क कॉलोनी में 18 लाख रुपए की लागत से योग ध्यान शेड बनाया जाएगा। गुरुवार को इसका भूमि पूजन महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने किया।









