Popup Image
Advertisement

शहर में मां नर्मदा जल की सप्लाई शुरू, कल दोपहर उज्जैन पहुंचा था

राहत: अल्पवर्षा से उपजे जलसंकट से पाया पार, निगम की डिमांड पर देवास से आ रहा है पानी

Advertisement

गऊघाट पर सीधे नर्मदा पाइपलाइन से और अंबोदिया प्लांट पर गंभीर बांध से आ रहा पानी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अल्पवर्षा से जूझ रहे उज्जैन शहर के लिए गुरुवार की दोपहर राहत लेकर आई। देवास से छूटा नर्मदा जल तीन दिन का सफर तय करके उज्जैन के गऊघाट संयंत्र और अंबोदिया बांध में पहुंच गया। शुक्रवार को पूरे शहर में नर्मदा जल की सप्लाई की गई। उज्जैन शहर के लिए नर्मदा से पूरी क्षमता यानी 180 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे)पानी की सप्लाई ली जा रही है। इसमें से 70 एमएलडी गऊघाट फिल्टर प्लांट और 110 एमएलडी सीधे अंबोदिया स्थित गंभीर डेम में स्टोरेज होगा।

Advertisement

दरअसल, उज्जैन जिले में इस बार अल्पवर्षा (26.85 इंच)हुई है। इस वजह से शहर की जलप्रदाय व्यवस्था का प्रमुख स्रोत गंभीर डेम पूरी क्षमता तक नहीं भर पाया है। मानसून सीजन (15 जून से 30 सितंबर) में बांध में करीब 750 एमसीएफटी(मिलियन क्यूबिक फीट) पानी ही आया। शहर में रोजाना 7 एमसीएफटी पानी सप्लाई होता है।

अश्विन मास में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से वाष्पीकरण तेज हो रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए एनवीडीए (नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण) को शहर की जलापूर्ति के लिए पानी की मांग करीब 10 दिन पहले भेजी गई थी। इस पर विचार करने के बाद एनवीडीए ने तीन दिन पहले ही पानी भेजना शुरू किया था। सोमवार से देवास से नर्मदा जल पाइपलाइन में भरना शुरू किया गया था। गुरुवार दोपहर यह पानी उज्जैन पहुंच गया।

Advertisement

रोजाना आएगा 180 एमएलडी नर्मदा जल

फिलहाल पाइपलाइन के जरिये 180 एमएलडी जल उज्जैन आएगा। इसमे से 70 एमएलडी गऊघाट स्थित संयंत्र पर आएगा। भूखीमाता के पास नर्मदा जल की टी से यह पानी आ रहा है। इस पानी की सप्लाई दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में की जाएगी। भूखी माता के पास पानी लेने से निगम का पंपिंग खर्च बचेगा। शेष 110 एमएलडी पानी अंबोदिया स्थित गंभीर बांध में डाला जाएगा। यहां से यह पानी फिल्टर प्लांट पर आएगा और वहां से उज्जैन उत्तर क्षेत्र में सप्लाई होगी। उज्जैन उत्तर में भी करीब 70 एमएलडी पानी लगेगा। शेष ४० एमएलडी पानी गंभीर बांध में संग्रहित होता रहेगा। इस तरह बांध भी धीरे-धीरे भरता रहेगा।

महापौर और एमआईसी मेंबर ने देखी स्थिति
गुरुवार को महापौर मुकेश टटवाल, जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा और स्वच्छता समिति प्रभारी सत्यनारायण चौहान गऊघाट फिल्टर प्लांट पहुंचे और उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था का मुआयना किया। दोनों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया।

नर्मदा जल से पूरे शहर में सप्लाय शुरू कर दी है
शहरवासियों को पानी पिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। पूरे शहर में शुक्रवार को नर्मदा जल की सप्लाई की गई। शहर को पानी देना पहली प्राथमिकता है
अभिलाष मिश्रा, निगमायुक्त

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें